Surah 101 of 114
سُوْرَةُ الْقَارِعَةِ
Al-Qaari'a
The Calamity
1
खड़खड़ाने वाली
2
वह खड़खड़ाने वाली क्या है
3
और तुम को क्या मालूम कि वह खड़खड़ाने वाली क्या है
4
जिस दिन लोग (मैदाने हश्र में) टिड्डियों की तरह फैले होंगे
5
और पहाड़ धुनकी हुई रूई के से हो जाएँगे
6
तो जिसके (नेक आमाल) के पल्ले भारी होंगे
7
वह मन भाते ऐश में होंगे
8
और जिनके आमाल के पल्ले हल्के होंगे
9
तो उनका ठिकाना न रहा
10
और तुमको क्या मालूम हाविया क्या है
11
वह दहकती हुई आग है