Surah 109 of 114
سُوْرَةُ الْكَافِرُوْنَ
Al-Kaafiroon
The Disbelievers
1
(ऐ रसूल) तुम कह दो कि ऐ काफिरों
2
तुम जिन चीज़ों को पूजते हो, मैं उनको नहीं पूजता
3
और जिस (ख़ुदा) की मैं इबादत करता हूँ उसकी तुम इबादत नहीं करते
4
और जिन्हें तुम पूजते हो मैं उनका पूजने वाला नहीं
5
और जिसकी मैं इबादत करता हूँ उसकी तुम इबादत करने वाले नहीं
6
तुम्हारे लिए तुम्हारा दीन मेरे लिए मेरा दीन